बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। मेनका ईरानी का निधन 79 वर्ष की आयु में हुआ। कुछ समय से वे बीमार थीं और हाल ही में उन्होंने कई सर्जरी भी करवाई थीं। उनका निधन 26 जुलाई 2024 को मुंबई में हुआ। फराह खान और उनके भाई साजिद खान ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। मेनका ईरानी का अंतिम संस्कार परिवार और करीबी मित्रों की उपस्थिति में किया गया ।

हाल ही में फराह खान ने अपनी मम्मी मेनका का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। उन्होंने दो फोटोज शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा था।  फराह ने लिखा था- हम सभी अपनी मां को ग्रांटेड लेते हैं. खासकर मैं. मैंने उन्हें हमेशा ग्रांटेड लिया।

बीता महीना इस बात का सबूत है कि मैं अपनी मम्मी मेनका से कितना प्यार करती हूं। आज भी इतनी सारी सर्जरी के बाद भी उनका ह्यूमर अबतक बना हुआ है। हैप्पी बर्थडे मां। आज का दिन खुशहाली से भरा है, क्योंकि आप अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही हैं। आपको देखने के लिए मैं बेताब हूं।आप बहुत ताकतवर हैं। और इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ी हूं।  आई लव यू।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights