देहरादून में बुधवार सुबह उस हडकंप मच गया, जब दिहाड़ी पर निकले एक मजदूर को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान बिहारी निवासी सकल देव साहनी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक खनन सामग्री से लदा एक तेज रफ्तार डंपर ढलान पर बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े करीब पचास साल के सकल देव को रौंदता चला गया. डंपर उन्हें घसीटते हुए करीब पचास मीटर तक ले गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, वे दम तोड़ चुके थे.

ढलान पर काबू नहीं रहा ड्राइवर का

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की तरफ आ रहा था. ढलान आते ही ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया. सड़क किनारे खड़े सकल देव उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. इसके बाद भागते हुए डंपर ने एक पिकअप को भी टक्कर मार दी. भीड़ बढ़ते देख चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों का गुस्सा काबू से बाहर हो गया. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, टायर और लकड़ियाँ जला दीं और कांवली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया. पुलिस को काफी देर तक शव तक पहुँचने नहीं दिया गया. गुस्साई भीड़ ने डंपर के शीशे भी तोड़ दिए। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights