घटना उस समय की है जब छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। इस बीच शहर कोतवाली इलाके के नजीबाबाद रोड पर एक युवक बाइक पर स्टंट करते हुए आया और छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।
छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी रिश्तेदार वर्षा उनके घर रहकर केपीएस इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। वर्षा अन्य लड़कियों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रही थी। वर्धमान कॉलेज के पास कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते समय एक युवक ने बाइक से वर्षा को टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि सड़क पार करते समय एक छात्रा को एक बाइक ने तेजी से टक्कर मार दी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights