बिजनौर में चांदपुर तहसील क्षेत्र के दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया गया है। बीती रात्रि एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने चांदपुर थानाध्यक्ष को किरतपुर जबकि हीमपुर दीपा थानाध्यक्ष को बढ़ापुर भेजा है। अब यह दोनों अपनी सेवाएं वहां पर देंगे।

दरअसल मामला बिजनौर जिले की तहसील चांदपुर क्षेत्र का है जहां के चांदपुर व हीमपुर दीपा थानाध्यक्षों का पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने स्थानांतरण कर दिया। बीती रात्रि जारी लिस्ट के अनुसार, चांदपुर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व हीमपुर दीपा थानाध्यक्ष सुमित राठी के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। यह दोनों करीब 6 से 7 महीने से चांदपुर व हीमपुर दीपा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

एसपी ने चांदपुर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को किरतपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया है जबकि हीमपुर दीपा थाने के थानाध्यक्ष सुमित राठी को बढ़ापुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया। अब दोनों वहां पर अपनी सेवाएं देंगे। एसपी ने बीती रात्रि लिस्ट जारी कर दिया।

प्रभारी क्राइम ब्रांच इंवेस्टिगेशन में अपनी सेवाएं दे रहे संजय गर्ग को थाना कोतवाली चांदपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना किरतपुर को सुनील कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना हीमपुर दीपा बनाया गया है। अब दोनों चांदपुर व हीमपुर दीपा थाने में अपनी अपनी सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights