बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूट थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह ऑटो रिक्शा और डंफर के बीच हुई टक्कर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ जवान बिपिन कुमार अपनी पत्नी दीपमाला चौरसिया के साथ बड़ी मालिया गांव से मानसी स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिये ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। इस दौरान गौछारी पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर ऑटो रिक्शा और डंफर के बीच टक्कर हो गयी।

इस दुर्घटना में आईएसएफ के जवान बिपिन कुमार, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो रिक्शा चालक कैलाश मुनि की मौके पर ही मौत हो गई। दीपमाला चौरसिय झारखंड में एक निजी स्कूल चलाती हैं। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शवों को पोस्टमाटर्म के लिये अस्पताल भेजा गया।पोस्टमाटर्म कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights