मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर अलनूर मीट प्लांट के पास टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी के दो मजदूर झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। झुलसे मजदूरों को मेरठ के सुभारती मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सिखेड़ा क्षेत्र के जानसठ व धंधेड़ा मार्ग पर अलनूर मीट फैक्टरी के पास सुपर रबड़ इंडस्ट्री के नाम से टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में रविवार दोपहर को किसी समय वहां पड़े टायर में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग बुझाने के प्रयास में दो मजदूर विकास और प्रमोद गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बता दे कि इसी फैक्टरी में करीब दो वर्ष पहले मशीन का बॉयलर फट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights