बिजनौजर जिले के किरतपुर कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर मोहल्ला बसी निवासी 25 वर्षीय युवती ने कथित प्रेमी के शादी तय होने से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पिछले तीन वर्षों से दोनो के बीच चल रहा था  प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, युवती का मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी सोहेल अहमद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन हाल ही में युवक का रिश्ता बिजनौर में ही दूसरी जगह तय हो गया। यह बात सामने आने पर युवती ने कथित रूप से शादी के लिए दबाव बनाया, जिसे युवक ने स्वीकार नहीं किया।

प्रेमिका ने खाया जहर 
बताया जा रहा है कि बीती रात युवती युवक के घर पहुंची और शादी की मांग को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर बाद युवती ने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के पास रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद युवक का परिवार मौके से फरार है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
इस मामले में सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवक की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद युवती ने यह कदम उठाया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights