चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने मंगलवार शाम विभिन्न थानों और यूनिटों में 21 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बार तबादलों के आदेश लिखित रूप में जारी किए गए हैं, जबकि इससे पहले जानकारी वायरलेस संदेश के जरिए दी जाती थी। तबादलों की सूची पुलिस के एसपी (हेडक्वार्टर और पीईबी) मनजीत सिंह द्वारा जारी की गई।

अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सेक्टर-39 थाना प्रभारी राम दयाल को इंस्पेक्टर एडमिन/आईआरबीएन, इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर को एएचटीयू, विजिलेंस में तैनात इंस्पेक्टर शादी लाल को सेक्टर-34 थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशा शर्मा को पीसीसी (हाईकोर्ट मॉनिटरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार) में तैनात किया गया है। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात आरआर इंस्पेक्टर राम रतन को सेक्टर-26 थाना प्रभारी, सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजीव कुमार को सेक्टर-39 थाना प्रभारी बनाया गया है। आईटी पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऊषा रानी को पुलिस लाइन, सारंगपुर थाना प्रभारी मिनी को आईटी पार्क थाना और मौली जागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा को सेक्टर-31 थाना भेजा गया है।

इसके अलावा सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार को ट्रैफिक विंग, आईआरबी एडमिन इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सारंगपुर थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर इरम रिजवी को महिला थाना प्रभारी, सेक्टर-26 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह को सीआईडी और दया राम को आरटीसी के साथ पुलिस लाइन में आरआई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।हाल ही में प्रमोट हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें इंस्पेक्टर तीर्थ सिंह को मनीमाजरा थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को क्राइम ब्रांच, सेक्टर-22 चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को सेक्टर-17 थाना प्रभारी, सेक्टर-17 बस स्टैंड चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण को मौली जागरां थाना प्रभारी और बलजीत सिंह को पीएचक्यू में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर हरभजन सिंह को एमएबी ब्रांच के साथ पीओ सेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तुरंत प्रभाव से लागू आदेश
पुलिस विभाग के अनुसार ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights