आज सतगुरु उदय सिंह जी और पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के बीच पंजाब लोक भवन में एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट हुई, जिसमें दोनों महानुभावों ने पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर विचार साझा किए।

इस मुलाकात के दौरान आध्यात्मिकता, सद्भाव, सादगी और निःस्वार्थ सेवा जैसे उन मूल्यों पर विशेष बल दिया गया, जो पंजाब की गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। बैठक के दौरान सतगुरु उदय सिंह जी ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर श्रीमती अनीता कटारिया को सम्मानित किया।

यह अवसर आपसी सम्मान, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह तथा आरटीआई आयुक्त हरप्रीत संधू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
