बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के डी पार्क के पास 21 फरवरी को बैंक कर्मी मनजीत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा की हत्या के मामले में उसके साले सहित दो लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि यह हत्या 15 लाख रुपए की ‘सुपारी’ देकर करवाई गई थी। मिश्रा ने प्रेम विवाह किया था। उसका अपनी पत्नी से विवाद था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में फरार आरोपी प्रिंस उर्फ बंटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights