-------------------

नई दिल्ली, 04 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों एवं कुंभ मेला 2027 की तैयारियों और हरिद्वार नगर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के लिए सहयोग का अनुरोध किया गया।

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली को स्वचालित करने के लिए प्रथम चरण में 325 करोड़ रुपये और द्वितीय चरण में लगभग 425 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। उन्होंने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को मोदीपुरम (मेरठ) से हरिद्वार तक विस्तारित करने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का प्रस्ताव भी रखा गया। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखंड का पारंपरिक उत्पाद बद्री गाय का घी उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights