देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून बस दस्तक देने को तैयार है। इस बीच दिल्ली-NCR में आज गुरूवार (27 जून) सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है।

हालांकि, सुबह-सुबह बारिश होने के कारण दफ्तर एवं अन्य कार्यों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि, उन्होंने गर्मी से राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights