दिल्ली सरकार एक ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिससे राजधानी के हजारों बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में सरकार ने इन वर्गों की मासिक पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव के तहत पेंशन राशि में ₹500 का इजाफा किया जाएगा – जिससे लाभार्थियों को हर महीने अधिक सहयोग मिल सकेगा।

क्या है प्रस्ताव ?
सूत्रों के अनुसार, समाज कल्याण विभाग ने यह पेंशन वृद्धि प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष पेश कर दिया है। वहां से इसे समीक्षा के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। यदि वित्त विभाग की मंजूरी मिल जाती है, तो इसे अंतिम अनुमोदन के लिए दोबारा कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार की योजना है कि यह संशोधित पेंशन वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही से लागू की जाए।

कितने लाभार्थी होंगे शामिल?
वर्तमान में दिल्ली में लगभग 4.60 लाख वरिष्ठ नागरिक और 1.35 लाख दिव्यांगजन को हर माह ₹2000 से ₹2500 की पेंशन दी जाती है। यह राशि उनकी उम्र और श्रेणी के आधार पर तय की जाती है। प्रस्ताव के लागू होने के बाद यह बढ़कर ₹2500 से ₹3000 प्रति माह हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights