दलालऔर बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से उड़ाए गए लोन के लाखों रुपये
–इंसाफ की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही महिला कारोबारी
–खाली चेकों पर कराए हस्ताक्षर, फर्जी आरटीजीएस दस्तावेजों से करोड़ों के खेल जैसी साजिश का दावा, कार्रवाई के बजाय धमकियां मिलने का आरोप
मुजफ्फरनगर। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर महिला कारोबारी से एक दलाल ने बैंक प्रबंधन से साठगांठ कर लाखों रुपए हड़प कर लिए जाने का आरोप लगाया हैं। आरोप है कि पीड़ित महिला इंसाफ की आस में एक माह से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी पीड़ित महिला कारोबारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि रसूखदारों और माननीयों के परिचितों को बचाने के लिए
खाकी धारी भी पीड़ित की आवाज को दबाने के चक्कर में कोई कौर कसर नहीं छोड़ रही हैं। पीड़ित महिला कारोबारी ने धोखाधड़ी के चंगुल से बचने और दोषियों को सजा दिलवाने के लिए गत दिवस एसएसपी से मिले और आप बीती सुनाते हुए इंसाफ की उम्मीद जताई। पीड़ितो को एसएसपी ने इंसाफ दिलवाए जाने और दोषियों को सजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।
शनिवार को कस्बा बघरा की महिला कारोबारी रोशन जहां ने अपने पति मुकीम संग मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूनियन बैंक शाखा कुटबी के उपप्रबंधक प्रभात और कथित दलाल राहुल कुमार पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये हड़पने का खुलासा किया। पीड़िता का आरोप है कि व्यापार बढ़ाने के लिए लिया गया दस लाख रुपये का बैंक लोन बैंक अधिकारियों और दलाल की मिलीभगत का शिकार हो गया और उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित महिला कारोबारी इंसाफ की उम्मीद में सरकारी दफ्तरों और थानों के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ित महिला रोशनजहां व उनके पति मुकीम ने संयुक्त रूप से बताया कि वह “शाही लिबास क्लॉथ हाउस” नाम से कपड़ों का कारोबार करती हैं। आरोप है कि व्यापार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मार्च 2024 में यूनियन बैंक शाखा कुटबी से 10 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि पूरे लोन की प्रक्रिया दलाल राहुल कुमार निवासी मुकन्दपुर द्वारा कराई गई , जबकि बैंक के उपप्रबंधक प्रभात ने भी हर कदम पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने के नाम पर उससे चार खाली चेकों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। आरोप है कि भरोसा दिलाया गया कि यह बैंकिंग प्रक्रिया का हिस्सा है और लोन पास कराने के लिए जरूरी औपचारिकता है। कुछ दिनों बाद दोबारा बैंक बुलाकर रसीदी टिकट लगी चार अलग-अलग दरखास्तों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया गया, जिनमें अलग-अलग खातों में लाखों रुपये आरटीजीएस करने की बात लिखी हुई थी। आरोप है कि दस्तावेज देखकर शक हुआ और पीड़ित महिला ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बताया गया कि वह कागजात अपने साथ घर ले आई। आरोप है कि बाद में जब पीड़ित महिला के पति मुकीम ने बैंक पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि 10 लाख रुपये का लोन पहले ही स्वीकृत होकर खाते में आ चुका था और उसमें से बड़ी रकम निकाल ली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उपप्रबंधक प्रभात और दलाल राहुल कुमार ने मिलीभगत कर गारंटी के तौर पर लिए गए चेकों का इस्तेमाल करते हुए करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि मामला खुलने पर दलाल राहुल ने तीन लाख रुपये वापस लोन खाते में जमा करा दिए गए ताकि पूरे घोटाले को दबाया जा सके और खुद को बचाया जा सके। पीड़ित रोशनजहां ने यह भी आरोप लगाया कि अब फर्जी आरटीजीएस प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया जा रहा है ताकि इस पूरे खेल को वैध दिखाया जा सके। आरोप है कि विरोध करने पर दलाल राहुल ने दबंगता दिखते हुए जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित महिला का का आरोप है कि वह लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ की आस में वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। आरोप है कि दलाल राहुल ने पीड़ित महिला को धमकी देते हुए कहा कि मेरे तालुका पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ अच्छे कहते हैं आप किसी भी अधिकारी के पास चले जाओ आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़ित महिला का आरोप है कि कार्यवाही करने पर दबंग राहुल ने पीड़ित महिला एवं उसके पति को देख लेने की धमकी भी दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights