यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक स्कूल वैन में ड्राइवर ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। बच्ची डरी सहमी हुई थी और रोते हुए घर पहुंची। उसने रोते हुए परिजनों को बताया कि वैन वाले अंकल ने गंदा काम किया है। उसने रोते हुए अपने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिजन काफी भड़क गए और स्कूल में तुरंत शिकायत की। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजधानी के इंदिरानगर इलाके का है। यहां पर एक चार साल की बच्ची प्ले स्कूल में पढ़ती है। बच्ची स्कूल वैन से स्कूल जाती है। स्कूल से लौटते समय वह काफी डरी-सहमी हुई थी। मां को देखते ही वो रोने लगी। तभी मां ने पूछा कि क्या हुआ, जिस पर बच्ची ने रोते-रेते बताया कि वैन वाले अंकल ने गंदा काम किया है। बच्ची की ये बात सुनते ही मां के होश उड़ गए। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से ड्राइवर की शिकायत की। स्कूल प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न ही कोई कार्रवाई की। परिवार वालों ने आरोपी ड्राइवर से भी शिकायत की, लेकिन उसने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। 

वैन में महिला अटेंडेंट नहीं थी 
स्कूल प्रबंधक के कोई कार्रवाई न करने पर परिजन 17 जुलाई को इंदिरा नगर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच की और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट कराई। जिसमें रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ (25) पुत्र मोहम्मद जहूर लवकुश नगर आम्रपाली के पास इंदिरानगर का रहने वाला है। 18 जुलाई को उसे कल्याण अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर रेप, पॉस्को एक्ट और एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, वैन में महिला अटेंडेंट न होने और ड्राइवर का वेरिफिकेशन न कराने के कारण स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई गई है। प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights