तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए फेमस एक्टर श्रीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर को चेन्नई पुलिस ने ड्रग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। AIADMK के एक पूर्व नेता ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक्टर को बार-बार कोकीन सप्लाई करते थे। पुलिस श्रीकांत को अपनी गिरफ्त में लेकर मामले की पूरी जांच कर रही है। तो आइए डिटेल में जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला..

PunjabKesari


श्रीकांत के खिलाफ गिरफ्तारी की आंच AIADMK के एक पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच के बाद आई। AIADMK के पूर्व नेता प्रसाद को चेन्नई के एक बार में झगड़े के बाद पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के दौरान प्रसाद ने खुलासा किया कि उसने श्रीकांत को कई बार कोकीन सप्लाई की थी। 

उसने ये भी बताया कि एक्टर ने 12,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से करीब 40 बार कोकीन खरीदी। प्रसाद के आरोप के अनुसार, श्रीकांत ने Google Pay से लगभग 4.72 लाख रुपये का भुगतान किया था। इन ट्रांजेक्शनों के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया और नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन ले आई।

पुलिस ने श्रीकांत का मेडिकल टेस्ट भी कराया। उनके ब्लड सैंपल से यह साफ हो गया कि उन्होंने कोकीन का सेवन किया है। इसके बाद उन्हें पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 
हालांकि, इस मामले में अभी श्रीकांत और उनकी परिवार की तरफ से कोई बयान भी जारी नहीं किया है।


कौन है श्रीकांत?
साउथ एक्टर श्रीकांत ने 1999 में के. बालचंदर के टीवी शो जन्नल – मारबू कविथैगल से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2002 में आई फिल्म रोजा कूटम से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद वह अप्रैल माधाथिल, मनासेल्लम, और पार्थिबन कनवु जैसी फिल्मों नजर आए और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। श्रीकांत को तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है, लेकिन अब उनको लेकर ऐसी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights