झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक एसयूवी कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें 3 नाबालिगों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम करीब छह बजे दनुआ घाटी इलाके में हुई।

अधिकारियों ने शनिवार शाम को बताया था कि चार लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में दो और व्यक्तियों के शव होने का पता चला। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक परिवार के तीन बच्चों समेत पांच सदस्य शामिल हैं।

PunjabKesari

इस मौके पर बातचीत करते हुए बरही के एसडीपीओ अजित कुमार ने कहा, दुर्घटना उस समय हुई जब 42 वर्षीय शिवकुमार भुइयां अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद से गया जा रहे थे। उन्होंने कहा कि एसयूवी की रफ्तार तेज थी और इस दौरान उसके चालक ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की। चोपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह ने कहा, भिंड़त के कारण एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights