लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसद सोमवार को चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर उसका घेराव करने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने का हवाला देते हुए सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सभी सांसद मतदाता सूची में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मार्च निकाल रहे थे। दिल्ली के जाइंट पुलिस कमिश्नर दीपक पुरोहित ने बताया कि हिरासत में लिए गए नेताओं को संसद मार्ग थाने में रखा गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने 30 सांसदों को मिलने की अनुमति दी है।
चुनाव आयोग ने 30 सांसदों को दी मिलने की अनुमति, इंडिया गठबंधन की मीटिंग में नामों पर चल रहा मंथन
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Aug 11, 2025
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
