बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। यह घटना गांव गीदड़पूरा के पास हुई। आग लगते ही कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही कुछ ही क्षणों में लपटें तेजी से फैल गईं और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

राहगीर ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कार धू-धू कर जलती नजर आ रही है।

कोई जनहानि नहीं, कार पूरी तरह खाक

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights