बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक जन्मदिन का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जिम में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी, जहां चेहरे पर केक लगाने को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। यह विवाद इतना हिंसक हो गया कि मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें तीन युवकों के सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिम में किसी बात को लेकर हुई असहमति ने इस खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक अपना जन्मदिन मना रहा था।

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर फील्ड यूनिट भी मौजूद है, जिसने कई साक्ष्य जुटाए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights