साउथ की एक्ट्रेस Sreeleela अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इंडस्ट्री में किसी न किसी को लेकर चर्चा होती ही रहती है। फिलहाल अभी सोशल मीडिया पर हर जगह एक्ट्रेस श्रीलीला की डेटिंग को लेकर खबरें काफी वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलीला इन दिनों क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि खबरों के अनुसार श्रीलीला अब से नहीं बल्कि पिछले एक साल से तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला –

क्या सच में तिलक को डेट कर रही हैं श्रीलीला ?
प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्रीलीला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। खबरों के अनुसार श्रीलीला क्रिकेटर तिलक वर्मा के प्यार में हैं। इन खबरों की चर्चा तब से शुरू हुई जब पिछले साल श्रीलीला अपनी फैमिली के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गई और उसी दौरान तिलक वर्मा भी मौजूद थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर फ़ैल रही वायरल न्यूज़ के अनुसार ही दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिल रही है।

 Sreeleela Dating Tilak Varma

मैच देखने पहुंची एक्ट्रेस
इन खबरों को फूक तब मिली, हाल ही धर्मशाला में हुए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के IPL मैच के दौरान श्रीलीला भी अपनी मां के साथ मैच देखने पहुंची। इसके बाद श्रीलीला को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप मैच देखते हुए भी देखा गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights