सहारनपुर जिले में 16 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती है। यह कार्रवाई SSP सहारनपुर ने की है। इन पुलिसकर्मियों में दो दरोगा भी शामिल है, जिन पर कार्रवाई हुई है। 

कर्तव्य में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं 
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने नवरात्रि सुरक्षा व्यवस्था और मां शाकुंभरी देवी मेले समेत महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। तिवारी ने कहा कि पुलिस बल में सख्त अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, ”कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” 

बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए पुलिसकर्मी
अधिकारियों के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मी संवेदनशील पदों पर तैनात होने के बावजूद बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights