uk-legal-rights-public-awarene

हरिद्वार, 16 अक्टूबर । पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आनंद वर्धन ने कहा कि आमजन को कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना कमेटी का उद्देश्य है। जागरूकता के अभाव में लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. वर्धन ने कमेटी के सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ज्ञान और विवेक का उपयोग जरूरी है।

डॉ. वर्धन ने कहा कि किसी भी आंदोलन के दौरान आमजन के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। बताया कि कमेटी जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर उच्च न्यायालय की पीठ हरिद्वार या देहरादून में स्थापित करने की मांग करेगी। इस दौरान नेपाल सिंह कश्यप, चंदन कुमार शर्मा,डॉ. रीना सिंह,अजय कुमार और कंचन भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights