कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ पर है। राहुल गांधी की यात्रा नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड से होते हुए 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी। 11 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक राहुल गांधी की न्याय यात्रा चलेगी। ये यात्रा करीब 1000 किमी तक चलेगी। वहीं, इस यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है। अपने आप क्या मांगे हम निमंत्रण। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आपको राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण तो मिला था, लेकिन वह वहां तो नहीं गए थे। इस पर अखिलेश ने कहा कि मांगने के बाद निमंत्रण दिया गया था, जब हमने कई बार ये बात कही कि हमारे खाली करने के बाद घर को गंगाजल से धोया गया था, सुनने में आया कि इसके बाद ही उन्होंने कहा कि निमंत्रण दे दो। राम मंदिर जाने की बात पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब वह राम मंदिर जाएंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऑफर कर दिया है। हालांकि, इस सीट बंटवारे पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद यूपी में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बन गया है। इससे पहले सपा अध्यक्ष ने रालोद को 7 सीटें देने का ऐलान किया था। इस बीच अब अखिलेश यादव ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights