उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम तथा सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा मार्गों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित साइन बोर्ड तथा दिशा सूचक चिह्न स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक यात्री को यात्रा के दौरान स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके।

विशेष सतकर्ता बरतने के लिए किया जा रहा जागरूक    
इन सूचना पट्टों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन, ओवरटेकिंग से बचाव तथा पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतकर्ता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पौड़ी पुलिस का यह प्रयास न केवल यातायात को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित तथा सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है। ‘सुरक्षित यात्रा, सुखद अनुभव’ के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस निरंतर सक्रिय रूप के कार्य कर रही है।

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 
आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। विशेष रूप से ऋषिकेश, मुनिकीरेती और टिहरी क्षेत्र, जो यात्रा का प्रमुख प्रवेश द्वार माने जाते हैं, वहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर इस बार यात्रा व्यवस्थाओं की सीधी निगरानी के लिए दो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) और चार महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights