nepal-affect-gulf-us-war

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद मध्य-पूर्व में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। तीसरे दिन भी ईरान पर हमले जारी हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने क्षेत्र के कई देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं अब ईरान ने एक्शन में आते हुए जॉर्डन, कुवैत, बहरीन पर एक साथ हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत सिटी में स्थित कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर, बहरीन की राजधानी मनामा में तैनात अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय, और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए।

क्यों अहम हैं ये ठिकाने?

  • बहरीन में मौजूद अमेरिकी 5वीं फ्लीट पूरे खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सैन्य संचालन का मुख्य केंद्र मानी जाती है।
  • कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी बेस पश्चिम एशिया में सैन्य लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कुवैत में मिसाइल-ड्रोन खतरा

कुवैत में मिसाइल और UAV (ड्रोन) हमलों का खतरा जारी है। ऐसे में अमेरिका के विदेश विभाग के कंसुलर मामलों की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि कुवैती क्षेत्र में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास में न आएं और अपने आवास में सबसे निचली मंजिल पर, खिड़कियों से दूर, रहकर आश्रय लें। सुरक्षा कारणों से बाहर न निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights