‘आदिपुरुष’ के इस नए भजन ‘राम सिया राम’ में राघव और जानकी के प्रेम से विरह तक को दर्शाया गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। बता दें कि गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। जबकि इसे आवाज सचेत टंडन और परम्परा टंडन ने दी है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति सेनन पर फिल्माया गया है, जो ‘आदिपुरुष’ में राघव और जानकी का रोल प्ले कर रहे हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इस गाने ‘राम सिया राम’ को पैन इंडिया स्टार प्रभास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिलीज करते हुए फैंस को जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही फैंस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। बता दें कि ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर को भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ फैंस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है।
