मेष : दोपहर तक समय ढीला, खान-पान लिमिट में रखें, मगर बाद में समय धार्मिक कामों में रुचि रखेगा, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

वृष: आम सितारा कमजोर, आपका हर काम उलझता-बिगड़ता रहेगा, इसलिए कोई भी नई कोशिश शुरू न करें।

मिथुन: सितारा दोपहर तक विपरीत हालात बनाने तथा मुश्किलों को जगाने वाला, मगर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।

कर्क: समय ढीला, दोपहर तक मन बेकार कामों की तरफ भटकता रहेगा, बाद में भी मन घबराया-घबराया सा रहेगा।

सिंह : सितारा दोपहर तक बाधाओं रुकावटों वाला, मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे, स्कीमें प्रोग्राम मेच्योर होंगे।

कन्या : दोपहर तक कामकाजी साथी आपके लिए मुश्किलें पैदा करते रहेंगे, मगर बाद में कामयाबी तथा इज्जत-मान की प्राप्ति।

तुला: दोपहर तक कारोबारी मुश्किलें उभरती सिमटती रहेंगी, मगर बाद में मित्र सहयोगी साथ देंगे।

वृश्चिक: कामकाजी दशा बेहतर, दोपहर के बाद कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, आम हालात भी बेहतर बनेंगे।

धनु : सितारा दोपहर तक नुकसान परेशानी वाला, झमेले जागते रहेंगे, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।

मकर: सितारा दोपहर तक व्यापारिक कामों में लाभ वाला, मगर बाद में झमेले-पंगे उभरते सिमटते रहेंगे।

कुंभ: सितारा दोपहर तक सरकारी मुश्किलों बाधाओं वाला, मगर बाद में कामकाजी दशा सुधरेगी, यत्नों में कामयाबी मिलेगी।

मीन : समय दोपहर तक मन को अशांत-परेशान रखने वाला, मगर बाद में सरकारी गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights