यूपी के मैनपुरी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।   

आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी कार 
हादसा करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार को बिहार निवासी मोहम्मद नौशाद, अजीत, वैभव, विक्रांत और अख्तर कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 

घायलों का इलाज जारी 
पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को कार से बाहर निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विक्रांत (25) और अख्तर अली (27) को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद नौशाद, वैभव और अजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights