असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम 5 बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रों पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी 2026 विधानसभा चुनावों के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ
असम चुनाव:
- कुल मतदाता: 2.5 करोड़
- पुरुष मतदाता: 1,25,31,552
- महिला मतदाता: 1,25,22,593
- ट्रांसजेंडर मतदाता: 318
- सेवा मतदाता: 63,423
- 18-19 वर्ष आयु समूह: 6,42,314
- 80 वर्ष से अधिक उम्र: 2,50,006
- विकलांग मतदाता: 2,05,085
- मतदान केंद्रों में वेबकैस्टिंग की सुविधा सभी 31,490 केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है।
- मतदान कर्मियों की संख्या: 1,51,132
- बैलट यूनिट्स: 41,320,
- कंट्रोल यूनिट्स: 43,975,
- VVPAT मशीनें: 43,997
Assam Assembly Elections LIVE Update:
-भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी 2026 विधानसभा चुनावों के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक असम में 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ
-दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग की पत्नी, गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पलमी बोरठाकुर ने दिसपुर के मतदान केंद्र में डाला वोट।
-केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में अपना वोट डाला।
-भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे तक असम में मतदान प्रतिशत 38.92% दर्ज किया गया।
– आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक राज्य में 17.87% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह की शुरुआत से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
-इस बार के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर या कहीं-कहीं उनसे अधिक नजर आ रही है।
-वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स (First-time Voters) में भी गजब का जोश है। पहली बार वोट डालने आए युवाओं का कहना है कि वे विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। सेल्फी पॉइंट्स पर ‘स्याही लगी उंगली’ के साथ युवाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
-असम चुनाव 2026: एक युवा मतदाता का कहना है, “हमें उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो हमारे लिए उचित काम करे। हमें देखना चाहिए कि कौन सी पार्टी हमें अधिकतम सुविधाएं दे रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को असम के सोनितपुर जिले में एक मतदान अधिकारी मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि देबेन होरो (45) को नादुआर निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। एक अधिकारी ने बताया, “होरो को डोलापानी एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 230 में तैनात किया गया था। आज सुबह वह अपने बिस्तर पर बेहोश पाए गए। उन्हें एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” उन्होंने बताया कि मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि डॉक्टरों को संदेह है कि किसी अंतर्निहित बीमारी के कारण ऐसा हुआ होगा।
असम में विधानसभा चुनाव के बीच एक चुनाव अधिकारी मृत पाया गया
आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है। असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई हैं। मतदाता आज सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।
