निष्कासन के बाद विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया है। पूजा पाल ने अपने X हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि जितनी अनुचित, अपमानित और निंदनीय बयानबाजी मेरे खिलाफ की जा रही है, अगर एक-दो ऐसे शब्द माफिया के लिए भी कह दिए जाते तो? आखिर यह कैसा समाजवाद है, जिसमें एक महिला को सच बोलने के लिए अपमानित किया जा रहा है। वहीं पूजा के बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि पूजा पाल का हाल भी केशव मौर्य जैसा होगा। उनकी तरह वे भी अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी।
‘अनुचित, अपमानित, निंदनीय’, सपा से निष्कासन के बाद बयानबाजी पर पूजा पाल की तीखी प्रतिक्रिया
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Aug 15, 2025
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
