madhya-pradesh-weather-rain-warning

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बेमौसम हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बेमौसम बारिश का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। कल भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है।

अगले 48 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम (weather forecast) 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। अनुमान है कि तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव की वजह ईरान के पास सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर अगले 48 घंटों तक उत्तर प्रदेश के मौसम पर बना रहेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी (Rain Alert in Up)
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, एटा, कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights