उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ अप्रैल की गर्मी बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम में बदलाव होने का संकेत दे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से ठंड फिर से बढ़ जाएगी।
जानिए मौसम का हाल (weather forecast)
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच पहाड़ी इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी दौरान 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है।
16 अप्रैल से बदलेगा मौसम (Uttarakhand ka mausam)
मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम बदलेगा। यहां कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
इन इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट (snowfall alert)
3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। यह स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रह सकती है। इससे गर्मी में कमी आएगी, लेकिन यात्रा मार्गों पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
