अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। उत्तरी और मध्य अंडमान जिले में उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सीधे समुद्र में जा गिरा। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और चालक दल समेत सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। एक अधिकारी के अनुसार, समुद्र के बीच से बचाए गए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

एक वरिष्ठ नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने श्री विजयपुरम से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी थी और साढ़े नौ बजे समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी का संकेत मिला है, जिसके बाद पायलट को हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा पड़ा।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

जांच के आदेश

प्रशासन ने इस गंभीर हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रही है। विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि उड़ान भरने से पहले मेंटेनेंस में कोई कमी तो नहीं थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights