यूपी के सुलतानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी पिता हैवान बन गया। उसने अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि कुड़वार थाना क्षेत्र के मडहा गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने नौ माह के बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

क्यों किया मर्डर? 
पुलिस के अनुसार मडहा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने अपने नौ माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी 
कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया गया और साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी शंभूदयाल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights