झारखंड में इस समय बारिश क हाई अलर्ट है। राज्य में बाढ़ जैसी संभावना है। जिसकी वजह से कई तरह के हादसों का भी अलर्ट है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना घट गयी है। झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है।

झारखंड में स्कूल भवन की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत 

सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।” कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है।

वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।

झारखंड में बारिश की वजह से स्कूल बंद

झारखंड के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 जुलाई से 20 जुलाई तक राज्य में लगातार बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से इन दिनों सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा, “लगातार बारिश और मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बीच झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के सभी स्कूल बंद रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights