जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां रोज हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि रास्ते में रोशनी से माता और उनके शेर की आकृति दिखाई दी, जिसे कई लोग चमत्कार मानकर “जय माता दी” कह रहे हैं।

हालांकि, इस तरह के दावों पर पहले भी भ्रम फैल चुका है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गुफा में शेर दिखाई देने का दावा किया गया था, लेकिन बाद में वह बिल्ली निकली।

बता दें कि यह तस्वीर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई है, इस तरह से लोगों को गुमराह  किया जा रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं को ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। बता दें कि इस तस्वीर के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह CCTV की फोटो है, लेकिन तस्वीर में कैमरे का एंगल ठीक नहीं लग रहा और कैमरा खुद ही उसमें दिख रहा है। इस वीडियो में सच्चाई की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights