अयोध्या का धार्मिक एवं पौराणिक मेला आज है। प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या में लगभग 50 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। राममंदिर सहित अयोध्या के सभी मंदिरों में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

ललाट पर 4 मिनट तक ठहरेंगी किरणें
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का तिलक होगा। सूर्य की किरणें सीधे प्रभु श्रीराम के ललाट पर पड़ेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सूर्य तिलक के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि प्रभु श्रीराम के ललाट पर जब सूर्य की किरणें सीधे पड़ती हैं तो द्दश्य मनोहारी एवं अछ्वुत होता है। गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें करीब चार मिनट तक ठहरेंगी।

विशेष पुष्पों से सजाए गए मंदिर   
अयोध्या के मंदिरों को विशेष पुष्पों से सजाया गया है और रोशनी का व्यापक प्रबंध किया गया है। प्रभु श्रीराम के जन्म के उत्सव की शुरुआत ठीक 12 बजे होती है। जो देर रात्रि तक चलता है। रामजन्म से लेकर छठ तक के कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाए जाते हैं। जिला प्रशासन ने अयोध्या आने वाले सभी मार्गों के यातायात व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया है। कोई भी बड़ा वाहन अयोध्या नहीं आ पाएगा। अयोध्या के सभी स्नान घाटों की सफाई की गई है। पुलिस के जवान स्नान घाटों पर तैनात है। पुलिस कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights