-एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 100 प्रतिशत रिजल्ट
मुजफ्फरनगर। जनपद के मिल मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय की मेधावी छात्रा सुहाना ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल किया, जिससे पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का उत्सव मनाया। विद्यालय प्रशासन ने इसे मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट में विद्यालय का कुल परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में उज्जवल (83 प्रतिशत), तनु कंसल (82.2 प्रतिशत), वर्षा, रिया और कृष्टि (81.6प्रतिशत), अजरा (80.8 प्रतिशत), नीतू और सालिया (80.6प्रतिशत), तनिषा व समरीन (80.4 प्रतिशत), पलक व श्रद्धा (80 प्रतिशत), तनु (79.4 प्रतिशत) और शुभ (79 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कनिष्का ने 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्या (90.83 प्रतिशत), कनक (90.33 प्रतिशत), ईशिका (90.17 प्रतिशत), गोपाल (88.67 प्रतिशत), अनंत कुमार (87.67 प्रतिशत), दिव्यांशु (86.33 प्रतिशत), शिव अहलावत (85 प्रतिशत), अक्षा (84.67 प्रतिशत), नैतिक धीमान (84.33 प्रतिशत), युवराज (84 प्रतिशत), समार सलमानी (83.83 प्रतिशत) और आरूषी राठी (83 प्रतिशत) सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सफलता मेहनत और लगन का परिणाम होती है। उन्होंने कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी निराश न होकर अपनी कमियों को सुधारने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य अनिल कुमार और संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक अर्जित करना नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर रेनू चौधरी, अर्पित चौधरी, कपिल कुमार, अनुज चपराना, विक्रांत कुमार, राजीव टोंडक, अंकित खेरवाल, मनोज कुमार, वैशाली राठी, ज्योति, खुशी और आदित्य बालियान सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
