अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोक देगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह फैसला दो हफ्तों के लिए लिया गया है, ताकि कूटनीतिक समाधान की संभावना तलाश की जा सके। ट्रंप ने अपने बयान में Strait of Hormuz का भी जिक्र किया, जो वैश्विक तेल और गैस सप्लाई का अहम मार्ग है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में मदद करेगा।यह जलडमरूमध्य दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस परिवहन के लिए जिम्मेदार है, इसलिए यहां शांति बनाए रखना बेहद जरूरी माना जा रहा है।

 

ट्रंप ने इस फैसले को “विश्व शांति के लिए बड़ा दिन” बताया और कहा कि यह कदम पश्चिम एशिया में एक नए “स्वर्ण युग” की शुरुआत का संकेत हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस फैसले से क्षेत्र में स्थिरता आएगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इस पूरे घटनाक्रम में Shehbaz Sharif और पाक सेना प्रमुख Asim Munir की भूमिका अहम बताई जा रही है। दोनों नेताओं ने ट्रंप से बातचीत कर सैन्य हमले रोकने की अपील की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने दो हफ्ते के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया, जिसे ईरान ने भी स्वीकार कर लिया।

ईरान की शर्तें 
हालांकि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह बातचीत युद्ध के अंत का संकेत नहीं है। ईरान ने 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव रखा है, जिसमें  सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाना, फंसी हुई संपत्तियों को वापस करना,  युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं। ईरान ने कहा है कि जब तक ये सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक युद्ध खत्म नहीं माना जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच अगली महत्वपूर्ण बातचीत 10 अप्रैल को Islamabad में होगी। इस बैठक में युद्धविराम को स्थायी बनाने और शर्तों को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights