उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने पुलिस और समाज दोनों को सन्न कर दिया है। साढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल की एक महिला के चंगुल से छुड़ाया है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने किशोरी को समलैंगिक संबंधों (Same-sex relationship) के जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया था।

खून से भरी मांग और अजीबोगरीब निकाह
पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं। आरोपी महिला, जिसकी पहचान रूमाना खातून (21) के रूप में हुई है, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर ले गई। वहां उसने किशोरी के साथ अजीबोगरीब रस्में निभाईं। बताया जा रहा है कि रूमाना ने खून से किशोरी की मांग भरी और निकाह जैसी रस्म को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से इस पूरी घटना के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जो मामले की गंभीरता को पुख्ता करते हैं।

नव्या बनकर किया था अपहरण
घटना की शुरुआत 5 अप्रैल को हुई थी, जब किशोरी अचानक अपने घर से लापता हो गई। 7 अप्रैल को किशोरी की बड़ी बहन ने नव्या नाम की एक महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि नव्या कोई और नहीं बल्कि रूमाना खातून है, जिसने अपनी पहचान छिपाकर किशोरी से दोस्ती की थी।

सर्विलांस और गिरफ्तारी का फिल्मी ड्रामा
कानपुर पुलिस ने जब टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया, तो सुराग पश्चिम बंगाल तक जा पहुंचे। पुलिस की एक टीम बंगाल रवाना हुई, लेकिन इसकी भनक लगते ही आरोपी रूमाना किशोरी को लेकर ट्रेन से गुरुग्राम (हरियाणा) भागने की फिराक में निकल गई। पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी किया और घेराबंदी की। आखिरकार, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को उसके चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया।

किशोरी बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी महिला रूमाना खातून को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights