उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामला करोड़ों की संपत्ति, दस्तावेजों में हेराफेरी और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है. इस एफआईआर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कही तरह के चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
लखनऊ के हज़रतगंज थाने में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की तहरीर पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत रोहित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और रामदेव यादव के ख़िलाफ नामज़द शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
धोखाधड़ी और फर्जी हस्ताक्षर के आरोप
भानवी सिंह की ओर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि साल 2024 में उन्होंने मुंबई के रहने वाले यशोधन शेट्टी के साथ मिलकर ‘मेसर्स सारंग इंटरप्राइजेज’ के नाम से एक साझेदारी फर्म का रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें करोड़ों रुपयों का निवेश किया गया था. उन्होंने कहा कि इस फर्म को आगे बढ़ाने की योजना भी तैयार की गई थी. लेकिन, कुछ समय बाद ही इस फर्म के दस्तावेजों के साथ हेराफेरी शुरू हो गई.
हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज
भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना जानकारी दिए है कथित तौर पर दस्तावेजों में हेराफेरी की गई. राजा भैया चचेरे भाई और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने रोहित कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और रामदेव यादव के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर अक्षय कुमार को इस कंपनी का साझेदार दिखाया गया और उनकी कंपनी पर कब्जा करने की कोशिश की और उन्हें नुक़सान पहुंचाने की साज़िश रची गई.
उन्होंने कहा कि इस मामले में वो पहले भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद अब उन्होंने कोर्ट की शरण में जाना पड़ा, कोर्ट ने भी इस मामले को गंभीर मानते हुए हज़रतगंज थाने में शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है.
