-----------------------

नई दिल्ली, 25 नवंबर । डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को ट्रैप निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने नेशनल सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। दिग्विजय ने फाइनल में 24 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

गुजरात के रोहित पांचाल 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला। उत्तर प्रदेश के इकबाल नबी ने 19 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दिग्विजय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 90 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। पंजाब के मनशेर सिंह 109 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे, लेकिन फाइनल में छठे स्थान पर खिसक गए।

महिला मास्टर व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गुजरात की बीना आनंद पटेल ने 88 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड की रितु सिंह 86 अंकों के साथ दूसरे और गुजरात की भारती सिंह 82 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

ट्रैप सीटेड स्पर्धा में राजस्थान के सुशील कुमार मीणा ने 68 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के दीपक सैनी 67 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में केवल दो निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

ट्रैप स्टैंडिंग (लोअर लिम्ब) पुरुष वर्ग में बिहार के अमरजीत गुप्ता ने 92 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब के राजवीर सिंह सेखों 91 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश के नदीम हुसैन 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

महिला ट्रैप स्टैंडिंग (लोअर लिम्ब) वर्ग में उत्तर प्रदेश की वर्षा चौधरी एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने 84 अंक हासिल कर स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights