इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के 3 फोन राज खोलेंगे. हत्या के आरोपियों में से एक आकाश ने सोनम के फोन नष्ट किए थे. हत्या के बाद सोनम ने आकाश को अपना फोन दिया था. इसके बाद आकाश ने सोनम के फोन को नष्ट कर दिए. राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब हैं. मर्डर स्पॉट पर ही सोनम ने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए थे.

सोनम का एक फोन इंदौर में एक्टिव हुआ था. व्हाट्सएप चेक करने के लिए सोनम ने अपना सिम एक्टिव किया था और ये ही उसकी आखिरी भूल थी. मेघालय पुलिस फोन रिकवरी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. इंदौर, गुवहाटी और यूपी के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन जारी है. राजा का फोन सोनम ने खुद तोड़ा और फिर आरोपी विशाल ने फोन को खाई में फेंका.

राजा रघुवंशी केस में एक नए किरदार की एंट्री

इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है. केस में एक नए किरदार की एंट्री हुई है. इस पूरे मामले के दौरान संजय वर्मा के नाम के शख्स से सोनम ने की सैकड़ों बार बात की थी. करीब 1 महीने में 234 बार बातचीत की गई. जिस नंबर पर बात हुई थी, वह मोबाइल एप ट्रू कॉलर पर संजय वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है.

1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच कई बार बात हुई. 8 जून को रात 11 बजकर 20 मिनट पर नंबर ऑफलाइन हुआ. 8 जून की रात को ही गाजीपुर में सोनम मिली थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस नंबर की जांच कर रही है. आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फर्जी नाम ‌से भी सिम होने की आशंका है.

दूसरी तरफ शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम मंगलवार को इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बातचीत कर सोनम के व्यवहार और शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए गए दिनों की जानकारी ली. पुलिस की टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी सवाल-जवाब किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights