उत्तर प्रदेश में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी। इसी कड़ी में बीते दिनों युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है।

जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस टीम संतपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा दिया। मगर वह पुलिस को देखकर नहीं हुआ और भागने लगा पुलिस को देखकर आरोपी ने फौरन फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी तालिब उसी छेड़छाड़ के मामले में वांछित था, जिसकी शिकायत कल ही दर्ज की गई थी। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

घटना पर बोले एसपी
एसपी सिटी शंकर प्रसाद यादव की जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदराबाद थाना पुलिस से रात मुठभेड़ में छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है फरार आरोपी पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights