मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज में 74वीं जनपदीय शैक्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसएसपी संजीव सुमन ने खिलाड़ियों से कहा कि वे शारीरिक-मानसिक मजबूती के लिए खेलों के महत्व को समझें। उन्होने कहा कि खेलों से इंसान में कई नए गुण भी विकसित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पारस्परिक सहयोग और टीम भावना जागृत करने के लिए भी जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं। मुख्य अतिथि पहुंचे एसएसपी ने दीप व मशाल जला कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

एसएसपी संजीव सुमन ने छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर शुभकामनांए दी। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गयी। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें।

एसएसपी ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढ़ती है तथा खेलों से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनता है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल कॉलेज से आए छात्र छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया।

विभिन्न वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उपहार भी दिए गए। एसएसपी संजीव सुमन ने एक बार फिर प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे हैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में महत्व रखता है। खेलों के बिना शरीर की मजबूती संभव नहीं। उन्होंने परिश्रम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए खेलों से भी सीख लेने का आह्वान छात्र-छात्राओं से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights