मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने व्यापक फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। आदेश के तहत अलग-अलग थानों, कचहरी सुरक्षा ड्यूटी और अभियोजन कार्यालयों में कर्मियों को नई तैनाती दी गई है।

जारी सूची के अनुसार कुछ पुलिसकर्मियों को थाना स्तर पर भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में लगाया गया है। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों और कचहरी सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह तबादले जनपद स्तर पर गठित पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था में और अधिक मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights