मुजफ्फरनगर : थाना तितावी क्षेत्र के साल्हाखेडी के जंगल में देर रात्रि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 800 रुपए, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए।

पुलिस लाइन के यातायात सभागार में एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि तितावी में जागाहेडी से खेडी दूधाधारी जाने वाले मार्ग पर अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना तितावी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें मोनिस, शमी निवासीगण खेड़ी दूधाधारी, तारिक, अजीम निवासी लद्दावाला, इकरार निवासी शेरपुर, उमरेज जाकिर कालॉनी प्रकाश में आए थे। जिसमें से मोनिस और शमी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात्रि में उप निरीक्षक विक्रांत कुमार मय फोर्स के शामली बॉर्डर पर चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया गया। लेकिन वह साल्हाखेडी रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें पुलिस की गोली से मौ. तारिक घायल हो गया। वहीं उसका साथी ईख के खेत में भाग कर छिप गया। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमचा कारतूस और बाइक बरामद की। वहीं दूसरे साथी अजीम उर्फ गोली को कॉम्बिग कर ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 800 रुपये नगद व मुकदमा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ। दोनों ने बताया कि वह पहले भी चण्डीगढ़ तथा हरियाणा से जेल जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights