उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश लू की चपेट में है और लोगों का गर्मी से बुरा है। ऐसे में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई है। अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक रहेगा। क्योंकि इतनी भीषण गर्मी में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और बच्चें बीमार पड़ सकते है।

बता दें कि हीट वेव के प्रकोप को देखते हुए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग व उसके नियंत्रणाधीन मान्यता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन अब बढ़ा दिया गया है। वहीं, बच्चों की छुट्टी रहेगी, परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा।

शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के आने का विरोध
परिषदीय स्कूल 16 जून से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही खुलेंगे और शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल आएंगे और शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे। जबकि इसके लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय व उनकी प्रबन्ध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री सुशील कुमार शर्मा इस बात पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हीटवेव एवं भयंकर गर्मी के कारण बच्चों का अवकाश करने एवं अध्यापकों को स्कूल बुलाने का आदेश अव्यवहारिक व असंवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights