देश में इस समय मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत सूरज की तपिश में जल रहा है वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके साथ-साथ पछुआ हवाएं भी चल रही हैं। समुद्र के ऊपरी हिस्सों में बने low pressure area का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। इन सभी मौसमी सिस्टम्स के  प्रभाव से अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी साझा की।

इन इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम खरा
वहीं दूसरी ओर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मौसम बिल्कुल अलग रहेगा। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तकपहुंच सकती है, जिससे कई जगहों पर मौसम और अधिक अस्थिर हो सकता है।

IMD का अनुमान है कि पूर्वी भारत में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच और उत्तर-पश्चिम भारत में 27 से 29 अप्रैल के दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी और तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। मध्य भारत में भी 28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो इस समय राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां हाल ही में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि राहत की उम्मीद जताई गई है क्योंकि 2 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना 
पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इन क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला मौसम रह सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights